ब्रेकिंग

अविराज, नूरे अली, हारून, प्रिंस कुमार, ऋषि सिंह, मेधांश महेश्वरी ने जीते स्वर्ण

चोरों के पास से तमंचा-कारतूस, कार, सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आँसू गैस, एंटी-रायट गन और अन्य दंगा नियंत्रण यंत्रों के संचालन का अभ्यास कराया गया

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद

Ad

दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुण्ड पहुंचा बनकटी गाँव : दो बीघा धान रौंदा, 11 हजार की विद्युत लाइन पोल तोड़ा

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 19, 2026

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत बीती रात करीब 10 बजे हाथियों के झुंड ने जमकर नुकसान पहुँचाया। सुजौली रेंज अंतर्गत बनकटी गांव में नहर किनारे लगभग दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, अचानक खेतों में घुस गया। हाथियों ने किसान शनि के लगभग दो बीघा धान की खड़ी फसल को पैरों तले रौंदकर पूरी तरह चौपट कर दिया। काफी देर तक झुंड खेतों में ही फसलों को रौंदता रहा। इतना ही नहीं, उत्पाती झुंड ने गांव में लगी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का बिजली का पोल तोड़ दिया और तार भी तोड़ दिए। गनीमत रही कि जिस समय पोल टूटा, वहां कोई आबादी मौजूद नहीं थी, वरना बड़ी घटना घट सकती थी। सूचना पर गजमित्र सोनू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मेगाफोन के जरिए ग्रामीणों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। इस दौरान हाथियों ने गश्त कर रहे कुछ ग्रामीणों को दौड़ाया भी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्र और वन विभाग की टीम अलर्ट पर है और लगातार ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें