डीएम, एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थल झिंगहा घाट का किया निरीक्षण : विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 19, 2026
बहराइच। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल झिंगहा घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा एवं व्यवस्थापन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। घाट पर आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा भीड़ की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी जाए। संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन