ग्राम प्रधान के परिवार के दो युवक गंभीर घायल : पूजा पंडाल में दबंगों का हमला
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 19, 2026
बौण्डी, बहराइच। थाना क्षेत्र के कोदही में दुर्गा पंडाल में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ग्राम प्रधान राम नरायन पाण्डेय के परिजन चोटिल हो गए। हमले में अर्पित पाण्डेय व अनुज पाण्डेय को ईट, पत्थरों व लाठी, डण्डों से मारा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन