ब्रेकिंग

अविराज, नूरे अली, हारून, प्रिंस कुमार, ऋषि सिंह, मेधांश महेश्वरी ने जीते स्वर्ण

चोरों के पास से तमंचा-कारतूस, कार, सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आँसू गैस, एंटी-रायट गन और अन्य दंगा नियंत्रण यंत्रों के संचालन का अभ्यास कराया गया

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद

Ad

पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थलों का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा : शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 19, 2026

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड एवं जरवल कस्बा में आज मंगलवार को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जरवलरोड स्थित थाने के बगल में किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दशहरा मेला लगेगा। वहीं जरवल कस्बा में कटी झील में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही झील के बगल स्थित मैदान में दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। दशहरा महोत्सव और जरवल कस्बा में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रामलीला व दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। जरवलरोड रामलीला समिति के अध्यक्ष शरद पोरवाल ने बताया कि दशहरा महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के गणमान्य सहित आम नागरिकों व पुलिस के सहयोग से भव्य दशहरा महोत्सव आज सपन्न होगा। सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि दशहरा महोत्सव और मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर उत्सव का आनंद उठा सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें