प्रथम जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का डीएम ने किया उद्घाटन : अविराज, नूरे अली, हारून, प्रिंस कुमार, ऋषि सिंह, मेधांश महेश्वरी ने जीते स्वर्ण
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 19, 2026
बहराइच। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इन्दिरा गांधी स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित प्रथम बहराइच ज़िला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी तथा सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चैम्पियनशिप में विभिन्न ताइक्वांडो वर्गों में 54 बालक तथा 65 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांक त्रिपाठी तथा चेयरमैन अजीत प्रताप सिंह ने की। प्रतियोगिता में प्रमुख परिणामों में बालक सब जूनियर वर्ग में अविराज अग्रवाल ने स्वर्ण, नूर अली ने रजत, एरॉन मिश्रा ने कांस्य, प्रिंस कुमार ने कांस्य, मेधांश महेश्वरी ने स्वर्ण, ऋषि सिंह ने रजत, आत्रेय मिश्रा ने स्वर्ण, व्रदांश चतुर्वेदी ने रजत, आरुष तिवारी ने स्वर्ण, मोहम्मद अरहम खान ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन