ब्रेकिंग

जरवलरोड के एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट की घटना

थाना प्रभारी ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

कैकेयी के दो वरदान और केवट संवाद के मार्मिक प्रसंग से नम हुआ पंडाल

पीठासीन अधिकारियों को वितरित किये गये स्टेशनरी बैग

अवैध एवं ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Ad

रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत : जरवलरोड के एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट की घटना

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 18, 2026

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट रविवार देर शाम साढ़े छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस यूपी 78 एफएन 2645 और जरवलरोड की तरफ से मोटरसाइकिल यूपी 41 एसी 9673 पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहे दो युवकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। बाइक सवार मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सर्वेश पुत्र रमापति और 26 वर्षीय अनिरुद्ध पुत्र रामतेज निवासीगण ग्राम बघौरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें