पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के त्वरित प्रयोग की दी जानकारी : आँसू गैस, एंटी-रायट गन और अन्य दंगा नियंत्रण यंत्रों के संचालन का अभ्यास कराया गया
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 19, 2026
जरवलरोड, बहराइच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जरवलरोड पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। सोमवार को जरवलरोड थाना परिसर में एक विशेष अभ्यास और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के सही और त्वरित इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र के दौरान आँसू गैस, एंटी-रायट गन और अन्य दंगा नियंत्रण यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने और भीड़ को नियंत्रित करने के तौर-तरीकों की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या उपद्रव से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटना है। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को पूर्ण शांति, सुरक्षा और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए ही थाना परिसर में दंगा नियंत्रण यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे हमारी टीम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन