ब्रेकिंग

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत से कहीं चला गया

जरवलरोड थाने की पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही

जनपद में 07 केन्द्रों पर आज होगा मतदान

फरियादियों को न्याय दिलाने में पुलिस अग्रणी

Ad

चकमार्ग पर दिखा किंग कोबरा, ग्रामीणों में दहशत : अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत से कहीं चला गया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 22, 2026

बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत जनजाति गांव विशुनापुर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे भारत गैस एजेंसी के सामने चकमार्ग पर एक विशाल किंग कोबरा सांप दिखाई दिया जो फन फैलाकर खड़ा होता रहा। उस समय लोग खेतों में काम कर रहे थे और चकमार्ग से आवाजाही कर रहे थे। अचानक सांप पर नजर पड़ते ही ग्रामीण सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और लोग दूर से ही सांप पर नजर बनाए रखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, लेकिन आरोप है कि कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत से कहीं चला गया। ग्रामीण सहमे हुए हैं और वन विभाग से सांप के रेस्क्यू की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रेस्क्यू नहीं किया गया तो यह सांप कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें