बौंडी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी भीड़ : 200 वर्ष पुराने रामरथ को धरोहर के रूप में सुरक्षित रखने और नया रथ बनवाने का लिया संकल्प
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 21, 2026
बौंडी, बहराइच। बौंडी में दशहरा का पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक रामलीला मंचन के दौरान वृंदावन धाम से आए लड्डू गोपाल लीला दर्शन मंडल के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और रावण दहन की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। करीब 200 वर्ष पुराने रामरथ को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में सुरक्षित रखने की बात कही। साथ ही नया रामरथ बनवाने की घोषणा करते हुए उसके निर्माण में आने वाले खर्च को स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया। इस घोषणा पर मौजूद हजारों लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, प्रबंधक साकेत भूषण तिवारी, अशोक तिवारी, दिनेश तिवारी, सोनू रस्तोगी, उमेश्वर पांडेय सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन