हवन के दौरान तीन झुलसे, केजीएमयू में चल रहा इलाज : जरवल ब्लॉक के करनईडीहा गांव के मजरा गोसाईंपुरवा की घटना
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 21, 2026
कैसरगंज, बहराइच। विकास खंड जरवल के ग्राम पंचायत करनईडीहा के मजरा गोसाईंपुरवा में 20 अक्टूबर को हवन के दौरान हुए हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में कोमल 28 वर्ष, आयुषी 4 वर्ष और सिद्धार्थ 4 वर्ष शामिल हैं। हादसे के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार 21 अक्टूबर को पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया और लोहियावाहिनी के अध्यक्ष सलेन्दर सिंह यादव केजीएमयू लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को इस मुश्किल समय में मदद करने का दिया। इस दौरान पूर्व मंत्रियों ने संबंधित चिकित्सकों से भी बातचीत की और तीनों घायलों के उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन