ब्रेकिंग

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत से कहीं चला गया

जरवलरोड थाने की पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही

जनपद में 07 केन्द्रों पर आज होगा मतदान

फरियादियों को न्याय दिलाने में पुलिस अग्रणी

Ad

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव आज, मतदान की सभी तैयारियां पूरी : जनपद में 07 केन्द्रों पर आज होगा मतदान

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 22, 2026

जिलाधिकारी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ रैण्डमाईजेशन

मतदान अधिकारियों केे साथ जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग

मतदान केन्द्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए जनपद में अवस्थित 07 मतदान केन्द्रों पर पर आज मतदान होगा। मतदान केन्द्र क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मिहींपुरवा में कुल 162 मतदाता जिसमें पुरूष 132 व महिला 30, तहसील नानपारा भवन में कुल 252 मतदाता जिसमें पुरूष 207 व महिला 45, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन महसी में कुल 216 मतदाता जिसमें पुरूष 187 व महिला 29, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रिसिया में कुल 59 मतदाता जिसमें पुरूष 46 व महिला 13, तहसील कार्यालय भवन बहराइच में कुल 464 मतदाता जिसमें पुरूष 316 व महिला 148, तहसील कार्यालय भवन कैसरगंज में कुल 214 मतदाता जिसमें 176 व महिला 38 तथा मतदान केन्द्र क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन पयागपुर में कुल 269 मतदाता जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 222 व महिला मतदाताओं की संख्या 47 है। इस प्रकार जनपद के कुल 07 मतदान केन्द्रों पर 1636 मतदाता जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1286 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 350 है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाईज़ेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय तथा माइक्रोआब्ज़र्वर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आयोग द्वारा जारी मार्ग दर्शिका का पालन करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी की ब्रीफिंग के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान के लिए नामित की गई पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गन्तव्य की ओर रवाना हो गईं। उल्लेखनीय है कि मतदान के लिए तैनात सभी 07 पोलिंग पार्टियां समय से मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

जनपद में 23 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी

उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा ड्राई डे

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर जिले में 23 अक्टूबर को सभी आबकारी दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी राजेष कुमार पाण्डेय ने मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इस दिन शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित करते हुए बंदी का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, बार, भांग तथा स्प्रिट की थोक एवं फुटकर दुकानों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने संबंधित अनुज्ञापियों को निर्धारित अवधि में दुकानों को पूरी तरह बंद रखने तथा आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने और पुलिस एवं आबकारी विभाग को प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें