ब्रेकिंग

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत से कहीं चला गया

जरवलरोड थाने की पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही

जनपद में 07 केन्द्रों पर आज होगा मतदान

फरियादियों को न्याय दिलाने में पुलिस अग्रणी

Ad

एसपी की जनसुनवाई से जनता को मिल रहा न्याय : फरियादियों को न्याय दिलाने में पुलिस अग्रणी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 22, 2026

बहराइच। भौगोलिक रूप से विशाल और नेपाल सीमा से सटे इस तराई जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव लगातार सक्रिय हैं। एसपी द्वारा प्रतिदिन आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज थाना क्षेत्रों नानपारा, मिहींपुरवा, मोतीपुर, सुजौली, मुर्तिहा, पयागपुर, कैसरगंज तक से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के कार्यकाल में जहां एक ओर एनकाउंटर और अपराधियों पर शिकंजा कसने में जनपद अव्वल रहा है, वहीं जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों को न्याय दिलाने में भी बहराइच पुलिस अग्रणी है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने एसपी की इस पहल की सराहना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें