ब्रेकिंग

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत से कहीं चला गया

जरवलरोड थाने की पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही

जनपद में 07 केन्द्रों पर आज होगा मतदान

फरियादियों को न्याय दिलाने में पुलिस अग्रणी

Ad

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन घाघरा घाट पर सकुशल सम्पन्न : जरवलरोड थाने की पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 22, 2026

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन घाघरा घाट पर बुधवार देर शाम सकुशल सम्पन्न हो गया। विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के जयकारों और डीजे की धुन पर झूमते व नाचते-गाते नजर आए। विसर्जन यात्रा और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जरवलरोड थाने की पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम प्रशांत नायक और पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के.श्रीवास्तव ने खुद घाघरा घाट पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों एवं विसर्जन यात्रा का जायजा लिया। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम तक क्षेत्र की कुल 32 दुर्गा प्रतिमाओं का घाघरा नदी में शांतिपूर्ण एवं सकुशल विसर्जन करा दिया गया है। उन्होंने इस पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए पुलिस वालंटियर्स एवं आम जनमानस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें