डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र ने की जनसुनवाई : शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Oct 22, 2026
गोण्डा। पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। डीआईजी ने प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन