झाड़ियों में कराना पड़ा प्रसव, नवजात की मौत : स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल,
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
बहराइच। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक बार फिर खुल गई। पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी एक प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को ई-रिक्शा से घर ले जाने लगे तभी रास्ते में तेज दर्द उठने पर मजबूरन महिलाओं ने झाड़ियों में घेरकर प्रसव कराया। प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस व डॉक्टर की सुविधा न मिलने से यह स्थिति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन