1279 शीशी कोडीनयुक्त नशीली सीरप के साथ युवक गिरफ्तार : भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री चरम पर
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
महिंद्रा एक्सयूवी में ले जा रहा था कोडीनयुक्त नशीली सीरप
रमेश सिंह
रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस ने औषधि प्रशासन विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1279 शीशी कोडीनयुक्त प्रतिबंधित नशीली सीरप, एक महिंद्रा एक्सयूवी-500, दो मीडिया पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूचना के आधार पर रूपईडीहा पुलिस, औषधि प्रशासन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम कस्बा केलापुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रूपईडीहा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन के साथ आ रहा था उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त प्रतिबंधित नशीली सीरप बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन भी कब्जे में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फजले इलाही उर्फ निहाल पुत्र नफीसुल हसन, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम अभियोग के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन