मूर्तिहा पुलिस ने मनाई वृद्धा माताओं के साथ दिवाली : मिशन शक्ति के तहत निराश्रित महिलाओं को बांटे उपहार व साड़ियां
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
बहराइच। थाना कोतवाली मूर्तिहा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत निराश्रित वृद्धा महिलाओं के साथ दिवाली मनाई। थानाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वृद्धा माताओं को दिवाली के उपहार और साड़ियों का वितरण किया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
थानाध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटी खाद्य सामग्री
महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन के संदेश के साथ किया जागरूक
फखरपुर, बहराइच। बेटियां ना डरेंगी ना अन्याया सहेंगी अपने अधिकार पहचानेंगी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगी। महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन का संदेश लेकर बुधवार को एसओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी क्षेत्र के जोगिनपुरवा गांव में पुलिस मिशन शक्ति अभियान फेज 6 के अंतर्गत नारी संरक्षण, आश्रय गृह में भ्रमण व खाद्य सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया। एसओ रामकुमार राजभर ने बताया कि महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम जोगिनपुरवा गांव पहुंचकर जरूरतमंद छोटे बच्चे, बच्चियों व महिलाओं को खाद्य सामग्री मिठाइयां वितरित किया। सुरक्षा संरक्षण के दृष्टिग हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1930 एम्बुलेंस सेवा हेल्पलाइन नंबर, 108 व 102 पीआरबी हेल्पलाइन नंबर 112 आदि से संबंधित पंपलेट वितरित कर सभी को जागरूक किया गया। उन्होंने बेटियों को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन