यात्रियों को गुमराह कर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे निजी बस संचालक : परिवहन निगम को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व की क्षति
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
यात्रियों को गुमराह कर निजी बस अड्डों तक पहुंचाया जा रहा
अवैध निजी बस अड्डों का खेल उजागर
रमेश सिंह
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा रुपईडीहा में अवैध निजी बस अड्डों के संचालन का बड़ा खेल सामने आया है। यात्रियों को गुमराह कर सरकारी राजस्व को चूना लगाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड से पहले ही यात्रियों की लूट, आरोप है कि सरकारी बस स्टैंड से पहले ही दलाल सक्रिय हैं जो नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों को रास्ते में ही रोककर निजी बस अड्डों पर ले जाते हैं। रिक्शा-ऑटो गैंग सक्रिय, कमीशन के लालच में रिक्शा और ऑटो चालकों के जरिए यात्रियों को गुमराह कर निजी अड्डों तक पहुंचाया जा रहा है। 100 से 200 तक दलाली, चर्चा है कि प्रति यात्री 100 से 200 तक का कमीशन/दलाली ली जा रही है, जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकारी परिवहन निगम को लाखों का नुकसान, निजी बसों की ओर यात्रियों को मोड़ने से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिम्मेदार विभाग मौन, जांच की मांग, सवाल उठ रहा है कि आखिर निजी बस अड्डों के पास पंजीकरण और अनुमति है या नहीं? कौन कर रहा है अवैध वसूली? स्थानीय लोगों ने इसकी निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन