ब्रेकिंग

मिशन शक्ति के तहत निराश्रित महिलाओं को बांटे उपहार व साड़ियां

स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल,

सीमा पर लावारिस हालत में मिली श्रद्धा दुबे की कार, पुलिस जांच में जुटी

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर से हुई थी प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी

राष्ट्र की सुरक्षा व सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया

Ad

जनता के मसीहा, अपराधियों के लिए खौफ बने एसपी विश्वजीत : नेपाल बॉर्डर से घाघरा के बीहड़ तक गरज रही है खाकी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 14, 2026

कुंवर दिवाकर सिंह

बहराइच। जनपद के बारे में कहा जाता है कि यहां पुलिसिंग करना तलवार की धार पर चलने जैसा है। एक तरफ नेपाल का खुला बॉर्डर, जहां से गौ-तस्कर और नशा तस्कर घुस आते हैं, दूसरी तरफ घाघरा नदी का सैकड़ों किलोमीटर लंबा कछार, जहां बदमाशों के छिपने को बीहड़ ही बीहड़ हैं। ऐसे कठिन जिले में अगर कप्तान कमजोर हो तो अपराधी सिर चढ़कर बोलते हैं। लेकिन जब से बागडोर संभाली है आईपीएस विश्वजीत श्रीवास्तव ने, बहराइच का मिजाज ही बदल गया है। सुबह 10 बजे वे जनता के आंसू पोंछते दिखते हैं, तो रात में उनकी निगाहें बीहड़ और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बदमाशों की निगहबानी करती हैं। यही वजह है कि आज बहराइच की जनता कह रही है- एसपी हो तो विश्वजीत श्रीवास्तव जैसा।

जनता दर्शन-जहां इंसाफ मिलता है उधार नहीं

एसपी की दिनचर्या जनता दर्शन से शुरू होती है। यहां कोई वीआईपी कल्चर नहीं। किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्राएं सीधे एसपी के सामने बैठती हैं। एक बुजुर्ग महिला जमीन कब्जे की शिकायत लेकर आई तो एसपी ने वहीं से थानेदार को वीडियो कॉल पर लिया और कहा-आज शाम 5 बजे तक कब्जा हटना चाहिए। एक छात्रा की शिकायत पर 2 घंटे के अंदर मनचला हवालात में था। इसी वजह से थानों की दलाली खत्म हो गई है।

एनकाउंटर का खौफ-तस्करों की टूटी कमर

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को जमीन पर उतारते हुए एसपी ने बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में गौ-तस्करी में लिप्त 8 शातिर मुठभेड़ में घायल होकर जेल गए, लूट-नकबजनी के आधा दर्जन बदमाशों के पैर में गोली लगी। नेपाल बॉर्डर से सटे रुपईडीहा, मोतीपुर, सुजौली में ड्रोन से निगरानी हो रही है।

साइबर पाठशाला-स्कूल-स्कूल में चल रही क्लास

एसपी ने साइबर ठगी के खिलाफ साइबर पाठशाला अभियान छेड़ा है। पुलिस टीमें रोजाना स्कूल-कॉलेज में जाकर बता रही हैं-सीबीआई, ईडी कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, यह 100 प्रतिशत फ्रॉड है। 1930 पर कॉल करो।

हर थाने में बेटियों के लिए बहनजी

हर थाने में महिला हेल्प डेस्क एक्टिव की गई है, जहां महिला अधिकारी ही पीड़िता की बात सुनती हैं। मिशन शक्ति के तहत बेटियों को 1090, 181, 112 और 1930 नंबर याद कराए जा रहे हैं। कुल मिलाकर एसपी विश्वजीत ने बहराइच पुलिस को दो हिस्सों में बांट दिया है-शरीफों के लिए सबसे नरम दिल और बदमाशों के लिए सबसे सख्त कप्तान।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें