प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मिला : चिलवरिया चीनी मिल गन्ना किसानों का 102 करोड़ रूपये दबाये बैठी
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
बहराइच। चिलवरिया स्थित सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का 102 करोड़ रुपये गन्ना बकाया है। बकाया भुगतान को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। इसी मामले को लेकर गन्ना समिति के अध्यक्ष राजन सिंह की अगुवाई में किसानों और समिति के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मिल द्वारा समय पर भुगतान न करने से किसान आर्थिक संकट में हैं और अगली फसल की बुवाई में दिक्कत आ रही है। आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मिल प्रबंधन को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए जाएंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन