ब्रेकिंग

मिशन शक्ति के तहत निराश्रित महिलाओं को बांटे उपहार व साड़ियां

स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल,

सीमा पर लावारिस हालत में मिली श्रद्धा दुबे की कार, पुलिस जांच में जुटी

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर से हुई थी प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी

राष्ट्र की सुरक्षा व सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया

Ad

इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका : सीमा पर लावारिस हालत में मिली श्रद्धा दुबे की कार, पुलिस जांच में जुटी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 14, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में संदिग्ध आरोपी और 25 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा पहुंची। सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को जांच के दौरान पुलिस को श्रद्धा से जुड़ी कार की लोकेशन रूपईडीहा में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक स्थान पर कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद श्रद्धा के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली की निवासी बताई जा रही हैं और लखनऊ में मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। बताया जाता है कि कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में उनका नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पिछले करीब चार दिनों से लखनऊ पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार की तलाश के दौरान श्रद्धा के साथ तीन अन्य लोगों के मौजूद होने की भी चर्चा सामने आई है, जिनमें दो पुरुष बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन लोगों की पहचान और उनकी वास्तविक भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि 28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के बीच निजी संबंध थे और दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात भी कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि हत्या के कारणों और मामले में श्रद्धा की भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें