शहीद आरक्षी की पुण्यतिथि पर 59वीं वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि : राष्ट्र की सुरक्षा व सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल द्वारा वीर बलिदानी आरक्षी घनश्याम गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर 2016 को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के जकूरा क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा एसएसबी वाहन पर किए गए हमले का मुकाबला करते हुए घनश्याम गुर्जर ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। वाहिनी ने उनके इस बलिदान को नमन करते हुए सदैव राष्ट्र की सुरक्षा व सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन