विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण : पीठासीन अधिकारियों को वितरित किये गये स्टेशनरी बैग
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Oct 18, 2026
बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन हेतु फैज़ाबाद-गोरखपुर खण्ड शिक्षक निर्वाचन के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से सभी तैयारियां तेज़़ी के साथ पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में इसी क्रम में निर्वाचन कार्य में योजित पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय, माइक्रो आब्जर्वर तथा बूथों पर तैनात फोटोग्राफरों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी राज कुमार एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण/परियोजना निदेशक मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के समस्त महत्वपूर्ण एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने पोलिंग कार्मिकों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस, मतपेटी के रख-रखाव, सीलिंग प्रक्रिया और आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। इसके साथ ही, सुगम निर्वाचन संचालन हेतु स्टेशनरी प्रभारी/उप निदेशक कृषि विनय वर्मा द्वारा सभी पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों को स्टेशनरी बैग उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन