ब्रेकिंग

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बलहा ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश

तहसील महसी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

छात्र-छात्राओं से पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा

मतदेय स्थल पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ का डीएम ने किया निरीक्षण

Ad

निजी क्षेत्र की 21 कम्पनियों द्वारा चयनित किये गये 385 अभ्यर्थी : रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बलहा ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 17, 2026

बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा क्षेत्र बलहा अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर मिहींपुरवा में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य अतिथि विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा मंचासीन अतिथियांे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सोनकर ने रोजगार मेले की सराहना करते कहा कि मौजूद अभ्यर्थियों का आहवान किया कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे कि शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। श्रीमती सोनकर ने कहा कि ईमानदारी व लगन के साथ किया गया कार्य छोटा नहीं होता। छोटे-छोटे उद्योग भी मेहनत एवं लगन के बल पर बड़े उद्योगों व उपक्रमों में परिवर्तित हो जाते हैं। उन्होंने विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के अतिरिक्त किसी निजी एजेंसी के माध्यम से जाने से बचने की भी सलाह दी। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 21 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए 600 से अधिक प्रतिभागियों का साक्षात्कार कर 385 अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें