शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बैठक : थाना प्रभारी ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Oct 18, 2026
जरवलरोड, बहराइच। 20 अक्टूबर को कटी झील में होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जरवल चौकी परिसर में थाना प्रभारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जरवल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, वालंटियरों और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी संतोष सिंह ने सभी डीजे संचालकों और वालंटियरों को शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से विसर्जन संपन्न कराने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जरवल चौकी प्रभारी राकेश पांडे, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी सौरभ कसौधन, हेड कांस्टेबल राम सागर वर्मा और महेंद्र यादव सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन