ब्रेकिंग

जरवलरोड के एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट की घटना

थाना प्रभारी ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

कैकेयी के दो वरदान और केवट संवाद के मार्मिक प्रसंग से नम हुआ पंडाल

पीठासीन अधिकारियों को वितरित किये गये स्टेशनरी बैग

अवैध एवं ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Ad

छात्रा शिवानी फखरपुर व सृष्टि कैसरगंज बनीं एक दिन की थाना प्रभारी : मिशन शक्ति के तहत सुनी फरियादियों की समस्याएं

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 18, 2026

फखरपुर/कैसरगंज, बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के तहत फखरपुर थाने में एक अनोखी पहल देखने को मिली। गजाधरपुर बसंता निवासी बीए की छात्रा शिवानी पाठक को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। चार्ज संभालते ही शिवानी पाठक ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना ऑफिस, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक वर्मा, एसआई वीरेंद्र सिंह, जितेश सिंह, मुख्य आरक्षी स्वतंत्रत विक्रम सिंह सहित महिला आरक्षी मौजूद रहीं। पुलिस के इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। वहीं कैसरगंज थाना परिसर में एक अनोखी पहल देखने को मिली। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने सिदरखा गांव निवासी छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया। इस दौरान सृष्टि के परिजन भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सृष्टि सिंह ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें