बाघ के हमले में वृद्ध की मौत : जंगल किनारे झाड़ियों में मिला वृद्ध का शव
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Oct 18, 2026
बिछिया, बहराइच। मोतीपुर रेंज अंतर्गत बीट पूर्वी बनभुसरी क्षेत्र के राजापुर बनकटवा गांव में बाघ के हमले में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उस्मान 75 पुत्र फौजदार निवासी राजापुर बनकटवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक का खेत जंगल के किनारे स्थित है। वह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे खेत पर गए थे, उसके बाद से लापता थे। परिजनों ने देर रात तक तलाश की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीणों ने जंगल किनारे झाड़ियों में क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। सूचना पर वन विभाग, पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान उस्मान के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया मामला बाघ के हमले का प्रतीत हो रहा है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन