ब्रेकिंग

जरवलरोड के एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट की घटना

थाना प्रभारी ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

कैकेयी के दो वरदान और केवट संवाद के मार्मिक प्रसंग से नम हुआ पंडाल

पीठासीन अधिकारियों को वितरित किये गये स्टेशनरी बैग

अवैध एवं ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Ad

आंधी, तूफान ने कमजोर की जड़ें, कभी भी गिर सकता है सेमल का पेड : पेड़ की तत्काल कटान कराने की मांग ़

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 18, 2026

बहराइच। मोहल्ला खत्रीपुरा (बड़ीहाट) स्थित राजस्व अधिकारी आवास परिसर में लगा पुराना सेमल का पेड़ हादसे को दावत दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से पेड़ की तत्काल कटान कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बीते 26 सितम्बर को आए आंधी-तूफान के कारण पेड़ हिलकर झुक गया है और उसकी जड़ें कमजोर हो गई हैं। कभी भी गिरने से आसपास के घरों में जनहानि हो सकती है। मोहल्ला निवासी सचिन कुमार जैन सहित अन्य लोगों ने उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है। क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट में भी पेड़ के खतरनाक होने की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के आधार पर निवासियों ने प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच से पेड़ की तत्काल कटान कराकर वन निगम द्वारा नियमानुसार नीलामी कराने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें