खुलेआम सज रहे मीट व मछली बाजार : प्रशासन की ठीक नाक के नीचे सजे हैं मीट मछली के बाजार
 
                    Kunwar Diwakar Singh
Sat, Sep 27, 2025 
            
            कैसरगंज’ बहराइच। कैसरगंज मुख्य बाजार में उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी मीट व मछली व्यवसायी सरेआम मांस मछली बिक्री कर योगी सरकार के इस पर रोक के आदेश को मुंह चिढ़ा रहें हैं। निडरता इतनी की यह मीट मछली व्यवसाय सरेआम आवागमन मार्गो पर मीट-मछली की दुकान लगाकर उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों को खुला चैलेंज दे रहे हैं। जानकारी हो कि आदि शक्ति मां जगदंबे की पूजा अर्चना सनातन के पावन पर्व नवरात्रि पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीट मछली आदि के सार्वजनिक स्थानों पर बिक्री न किए जाने के स्पष्ट आदेश के बाद भी यह मांस मछली व्यवसाय सरे आम आमरास्तों पर प्रशासन की ठीक नाक के नीचे इन आदेशों को धता बताते हुए निडरता से मांस व्यवसाय में लगे हुए हैं। जिसे जहां एक और पूजा के माहौल वाले वातावरण में आम रास्तों से गुजरने वाले सनातन संस्कृति वाले श्रद्धालुओं व आम राहगीरों को इन मांस मछली की दुर्गंध और इनसे होने वाली दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है। आलम यह है आम जन द्वारा इन मांस व्यवसाईयों को मना करने पर यह तत्काल संगठित होकर लड़ने के लिए भी आमदा हो जाते हैं, जिसके कारण बेबस आम आदमी इनको नजरअंदाज करके ही निकलता है। इसी कारण यह मांस व मछली व्यवसाय ऊंचे मनोबल के साथ निडरता से सरेआम आम रास्तों पर दुकान लगाकर मांस व मछली बेचते हैं। नाम न छापने की शर्त पर आमजन या बताते हैं कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा व स्पष्ट निर्देश के बाद भी यह व्यापारी खुलेआम त्योहारों में मीट मछली का व्यवसाय आम रास्तों पर करते हैं इनमें कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की अवैध वसूली के कारण मिली भगत की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में पब्लिक अपनी फरियाद करें भी तो किससे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
             
                 
         
         
             
             
             
             
             
             
            