ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम भरथापुर में संचालित है रेस्क्यू आप : आईजी ने राहत बचाव कार्यों का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 30, 2025

बहराइच। तहसील मिहींपुरवा के ग्राम भरथापुर में बुधवार को देर शाम हुई नाव दुर्घटना में लापता हुए लोगों की तलाश में उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी, जिला प्रशासन की आपदा राहत टीम तथा स्थानीय गोताखोरों एवं नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू आपरेशन संचालित किया जा रहा है। मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर कैम्प कर रेस्क्यू कार्य के संचालन का नेतृत्व किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहा कि शासन व प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। थाना सुजौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भरथापुर में हुई नाव दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन अमित पाठक द्वारा तत्काल मय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर तुरंत पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। घटनास्थल पर मौजूद रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तेजी से राहत कार्य संचालित करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू आपरेशन दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस प्रशासन घटना की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी रखे हुए है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें