ब्रेकिंग

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

Ad

: सरयू नहर में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बहराइच। मटेरा के दर्जिनपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव नहर में उतराता मिला। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्जिनपुरवा गांव के पास सरयू नहर निकली है। गांव के लोग मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे। तभी गांव के लोगों ने एक वृद्ध का शव नहर में तैरते देखा। इसकी जानकारी मटेरा थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। गांव के लोगों से मृतक की पहचान करवाई, लेकिन मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक अज्ञात है। उसकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें