ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डंफर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, हेलमेट चकनाचूर

जरवलरोड, बहराइच। ओवर टेकिंग के चलते अज्ञात डंपर ने सामने आ रही मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक के सर पर लगा हेलमेट चकनाचूर हो गया है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अंकुज सिंह पुत्र धर्मराज निवासी 112 नूरपुर बेहटा जनपद लखनऊ मोटरसाइकिल से गोंडा जा रहे थे। तभी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर करीब दो बजे झुकिया चौराहे के निकट वाहनों को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने ठोकर मार दी। जिससे अंकुज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में युवक को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ठोकर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें