ऑटो से जेवरात चोरी होने के मामले में पीड़िता को टरका रही कर्नलगंज पुलिस : जांच के नाम पर 13 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 8, 2026
पीड़िता ने लगाई आईजी देवीपाटन मंडल से कार्रवाई की गुहार
जरवलरोड, बहराइच। ससुराल से मायके ऑटो द्वारा जा रही महिला के पर्स से लाखों के सोने के जेवरात व नकदी चोरों द्वारा गायब कर देने के मामले में कर्नलगंज पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच के नाम पर घटना के दिन से आठ दिन बाद तक पुलिस द्वारा महिला को कोतवाली बुलाकर टहलाया जा रहा है। परेशान पीड़िता द्वारा आईजी देवीपाटन से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। ज्ञातव्य हो कि जनपद बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठवल कला निवासी वंदना सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह बीते 27 मई को सुबह अपने ससुराल कोठवल से मायके ग्राम बहुवन मदार मांझा, थाना परसपुर जनपद गोंडा जा रही थी। समय करीब 11 बजे जरवलरोड से कर्नलगंज जाने वाले आटो में बैठी थी। रास्ते में किसी अन्य व्यक्ति ने उसके पर्स की चेन खोलकर जेवरात व 3000 रुपए नगदी उड़ा दी थी। पर्स में सोने की चूड़ी, 2 लेडीज अंगूठी, 1 जेंट्स अंगूठी, 1 चैन, 1 बाला, 1 सुई धागा, 1 मंगल सूत्र, 1 छोटा माला, 1 गले का पान आदि जेवरात थे। जो किसी ने चोरी कर लिया था। जब पीड़िता कर्नलगंज में आटो रिक्शा को किराया देने के लिए पर्स उठाया तो चेन खुला मिला था। उक्त जेवरात गायब मिले थे। पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके 8 दिन बीतने के बाद कर्नलगंज पुलिस जांच के नाम पर पीड़िता को टरका रही है और मामले अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन