चोरी गया ई-रिक्शा बरामद, दो गिरफ्तार : त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 12, 2026
बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गया ई-रिक्शा बरामद किया है। बुद्धिलाल पुत्र चानू निवासी ग्राम जमापुर, थाना रामगाँव ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी थी कि उनका ई-रिक्शा संख्या यूपी 40 एटी 4585 भोगाजोत सब्जी मंडी के बाहर खड़ा था। सब्जी उतारने व आटा लेने के बाद वापस आने पर ई-रिक्शा मौके से गायब मिला। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुअसं. 432/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने गुरूवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भोगाजोत मंडी लखनऊ रोड की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा को रोककर चेक किया। पूछताछ में सवार दोनों व्यक्तियों ने ई-रिक्शा को भोगाजोत सब्जी मंडी से चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विश्राम शेर अली पुत्र जलील अहमद निवासी बख्शीपुरा धर्मपाल भट्ठा, थाना दरगाह शरीफ, व सुल्तान उर्फ गुलजार पुत्र मुबीन निवासी नूरूद्दीन चक, दरगाह शरीफ के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन