पराली जलाई तो लगेगा 30000 तक का जुर्मानाः जिलाधिकारी : 11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 11, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने पराली जलाने वाले किसानों से कहा है कि परली अवशेष खेतों में न जलाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषण होता है और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यदि आप द्वारा परसली जलाई जाएगी, तो 5 हजार से 30000 रूपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन एवं एनजीटी द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर पर्यावरण क्षति के रूप में जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान भाई पराली न जलाएं अपितु उसे खेतों में मिलाकर कंपोस्ट खाद बनाएं इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और उत्पादन भी बढ़ता है। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है जिससे आंखों में जलन तथा भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। इसी क्रम में जनपद के 11 किसानों द्वारा पराली जलाने की घटना किए जाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने जिले के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी और अधिकारी तथा जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपालों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं को विराम दें। जिले में अब तक सेटेलाइट के माध्यम से 15 पराली जलाने की घटनाएं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन