ब्रेकिंग

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

पकड़ी गई स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रूपये

Ad

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर चम्पत : संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 11, 2026

बौंडी, बहराइच। थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम राजा रेहुआ में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी संदूक का ताला काटकर उसमें रखा जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शिवराम त्रिपाठी पुत्र रामलाल त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 अक्टूबर को उनकी बेटी अपने ससुराल ग्राम रमपुरवा, थाना हरदी से त्योहार मनाने मायके आई थी। करवा चौथ के अवसर पर बेटी अपने सोने-चांदी के जेवरात भी साथ लाई थी। इसके अलावा उनकी बहू के जेवरात भी उसी संदूक में रखे हुए थे। करवा चौथ का पूजन करने के बाद बेटी ने सभी जेवरात एक बैग में रखकर कमरे में रखी लकड़ी की संदूक में सुरक्षित कर दिया था और संदूक में ताला लगा दिया था। आरोप है कि 10/11 नवंबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। इसके बाद संदूक का ताला काटकर उसमें रखा बैग चोरी कर ले गए। बैग में सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, मांग बेदी, बड़ी नथुनी, सोने की अंगूठी, चांदी की करधनी, दो चांदी के सिक्के और तीन हजार रुपये नकद रखे थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और संदूक का ताला कटा हुआ था। बैग समेत सभी जेवरात और नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थानाध्यक्ष बौंडी को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा सामान बरामद कराने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें