ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

पुण्यतिथि पर पं. मदन मोहन मालवीय को याद कर किया नमन : उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 12, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, बनारस हिंदूविश्वविद्यालय के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित सभी देश भक्तों ने पर उन्हें याद करते हुए कोटि कोटि नमन किया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिये तैयार करने की थी, जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। अधिवक्ता दिनेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय का कर्म ही उनका जीवन था। अन्त में उपस्थित सभी जनों ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक अनिल त्रिपाठी, विनय तिवारी, अमित त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, राजेश वोट सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें