ब्रेकिंग

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

पकड़ी गई स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रूपये

Ad

जनपद के 130 लाभार्थियों के खातों में पहुंची 5.02 करोड़ की धनराशि : 4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 11, 2026

बहराइच। मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ द्वारा इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में रू. 215 करोड़ की सहायता राशि का डिजीटली अन्तरण किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमिता यादव व अन्य अधिकारियों तथा लाभार्थियों की उपस्थिति में जुुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे के साथ 15 लाभार्थियों को रू. 58 लाख 75 हजार की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना वित्तीय वर्ष 2026-2027 में 105 स्वीकृत दावों के सापेक्ष 130 लाभार्थियों को रू. 5,02,00,000 (रू. पांच करोड़ 02 लाख) की सहायता धनराशि का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों मे किया जा रहा है। इसमें तहसील कैसरगंज के 20 दावे के सापेक्ष 26 लाभार्थी, तहसील सदर बहराइच के 16 दावे के सापेक्ष 23 लाभार्थी, तहसील महसी के 15 दावे के सापेक्ष 16 लाभार्थी, तहसील नानपारा के 28 दावे के सापेक्ष 36 लाभार्थी, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के 14 दावे के सापेक्ष 17 लाभार्थी एवं तहसील पयागपुर के 12 दावे के सापेक्ष 12 लाभार्थी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें