ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा : लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 12, 2026

बहराइच। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों, स्थापित संयंत्रों, लंबित प्रकरणों तथा डीसीआर अपलोड की स्थिति की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि 267 संयंत्रों की कमीशनिंग एवं कांफीग्रेशन का कार्य 02 दिवस में पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि आसन्न माह दिसम्बर में 1500 संयंत्रों की स्थापना की जाय। बैंकों द्वारा पत्रावलियों के निरस्तीकरण की दर अपेक्षा से कम पाये जाने पर सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि कुल लम्बित 780 ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में निस्तारित कर दिया जाये। डीएम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से ग्राम प्रधानों से वर्चुअली संवाद कर योजना अन्तर्गत अधिकाधिक आवेदन कराये जाने हेतु प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने निर्देश दिया कि 25 नवम्बर को विकास भवन सभागार में समारोह का आयोजन कर योजना अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक प्रबंधकों, वेण्डर आदि को प्रमाण पत्र निर्गत कर सम्मानित किया जाय तथा इस अवसर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को ़़ऋण धनराशि के डेमो चेक का भी वितरण भी कराया जाय। इस आयोजन में बैंको के क्षेत्रीय प्रबन्धकों को आमत्रित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड बहराइच, नानपारा एवं कैसरगंज, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला समन्वयक, भारतीय स्टेट बैक, इंडियन बैक, बैक ऑफ महाराष्ट, यूको बैंक तथा वेण्डर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें