ब्रेकिंग

घने अंधेरे व सन्नाटे के बीच फायर सर्विस सायरन चारों तरफ गूंजने लगे

विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता का संदेश

पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

युवक-युवतियों को आनलाइन सेवाओं के लिए किया जागरूक

सुलह-समझौता से निस्तारण कराया गया पारिवारिक विवाद

Ad

डीएम ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का लिया जायजा : युवक-युवतियों को आनलाइन सेवाओं के लिए किया जागरूक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 22, 2026

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत द्वितीय विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार व मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच अन्तर्गत मतदान केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाईन-प्रथम तथा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज माधवरेती का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाईन-प्रथम के निरीक्षण के दौरान सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार भी मौजूद थे। मतदान केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाईन-प्रथम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेबिल अधिकारी रेणुबाला, रीता सिंह, भावेश द्विवेदी, घनश्याम व प्रवीण कुमार शुक्ला तथा मतदान केन्द्र सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज माधवरेती पर मौजूद बूथ लेबिल अधिकारी रजत कुमार सिंह व दीपिका पाठक से मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त फॉर्म-6, 7 व 8 की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देशित किया कि गया वे घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 अप्रैल को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली एवं उसके पश्चात की समस्त पूरक सूचियों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें