मात्स्यिकीय दिवस पर आयोजित हुआ सेमिनार : सीडीओ ने डीपीआरओ के साथ मत्स्य पालकों को वितरित किया प्रमाण पत्र
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 21, 2026
बहराइच। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग द्वारा विकास खण्ड कैसरगंज के सभागार में आयोजित सेमिनार/शिविर के दौरान जनपद के मत्स्य पालकों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह के साथ मत्स्य पालकों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम ने बताया कि सेमिनार/शिविर के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड हेतु 22 आवेदन पत्र प्राप्त किये गये तथा एन.एफ.डी.पी. योजनान्तर्गत 25 मत्स्य पालकों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन