मतदान केन्द्र तारा गर्ल्स व महिला पीजी कालेज का डीएम ने किया निरीक्षण : युवक-युवतियों को आनलाइन सेवाएं प्राप्त करने के लिए किया जागरूक
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 21, 2026
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत प्रथम विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच अन्तर्गत मतदान केन्द्र महिला महाविद्यालय एवं तारा गर्ल्स इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद छात्राओं से अपील की मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत अधिकाधिक लोगों को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं। महिला पीजी कालेज में बूथ संख्या 159 से 163 हेतु नामित सभी बूथ लेबिल अधिकारी पींकी श्रीवास्तव, अनीता वर्मा, राकेश कुमार, नीलम व लक्ष्मी मौके पर उपस्थित मिलीं। यहां पर मौजूद छात्राओं को जिलाधिकारी ने मोबाइल पर क्यू.आर. कोड को स्कैन करके वोटर हेल्पलाइन ऐप, सीईओ उत्तर प्रदेश तथा वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन वेेबसाइट की सेवाएं आनलाईन प्राप्त करने हेतु जागरूक भी किया। डीएम ने निर्देश दिया डबलिंग न होने पाये तथा बर्ल्ड फोटो अपलोड करने से बचा जाय तथा प्रयास कर अधिकाधिक नवयुवकों नवयुवतियों के प्रपत्र-6 भरवाये जायें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तारा गर्ल्स इण्टर कालेज मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर बूथ संख्या 154 से 158 के लिए तैनात बूथ लेबिल अधिकारियों अफसाना बेगम, नाज़िस फारूक, ज़र्री सुबुही, पूनम कन्नौजिया व नफीसा बेगम से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकाधिक मतदाताओं के प्रपत्र भरवाये जाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन