ब्रेकिंग

घने अंधेरे व सन्नाटे के बीच फायर सर्विस सायरन चारों तरफ गूंजने लगे

विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता का संदेश

पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

युवक-युवतियों को आनलाइन सेवाओं के लिए किया जागरूक

सुलह-समझौता से निस्तारण कराया गया पारिवारिक विवाद

Ad

स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा विजय कुमार नौरंग की जयंती मनाई गई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 22, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा विजय कुमार नौरंग की जन्म जयंती मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच, श्रावस्ती के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विजय कुमार नौरंग का जन्म 22 नवंबर 1911 को शहर बहराइच के मोहल्ला सलारगंज में हुआ था। कार्यक्रम की संयोजिका संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नौरंग की पुत्री रीता कुमारी ने कहा कि भारत देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने हेतु हमारे बाबा शिव नारायण पुत्र राम रतन नमक सत्याग्रह में भाग लिया था, उसके बाद हमारे पिता विजय कुमार नौरंग, सविनय अवज्ञा, असहयोग, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अनेकों यातनाएं भोगी। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने विजय कुमार नौरंग द्वारा देश की आजादी में किये गये योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर रवीन्द्र कुमार सिंह, तेजवापुर के अध्यक्ष लव-कुश, अजय कुमार सिंह सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें