ब्रेकिंग

घने अंधेरे व सन्नाटे के बीच फायर सर्विस सायरन चारों तरफ गूंजने लगे

विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता का संदेश

पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

युवक-युवतियों को आनलाइन सेवाओं के लिए किया जागरूक

सुलह-समझौता से निस्तारण कराया गया पारिवारिक विवाद

Ad

पुलिस की पहलः टूटने से बचे दो परिवार : सुलह-समझौता से निस्तारण कराया गया पारिवारिक विवाद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 22, 2026

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने की पहल के तहत पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में दो परिवारों के आपसी पारिवारिक विवाद का सुलह-समझौते से निस्तारण कराया गया। पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र के कुशल काउंसलर्स डी.पी. सिंह, श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, म.आ. अनन्या सिंह, म.आ. निशी त्रिवेदी, म.आ. गिरजावती यादव ने शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तार से सुन-समझकर द्वितीय पक्ष से संपर्क कर दोनों पक्षों को पुलिस लाइन प्रेक्षागृह बुलाया और समझाया। समझाने के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की सहमति दी। सुलह होने पर दंपत्ति जोड़ों को आपस में सामंजस्य बनाकर पारिवारिक दायित्वों का सही निर्वहन करने की सलाह दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें