ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: सुजौली के त्रिलोकीगौढ़ी में बाघ के हमले में युवक की मौत

घर के बगल में गन्ने के खेत में युवक को बनाया निवाला
मवेशियों के लिए गन्ने की पत्ती लेने गया था युवक
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में तेंदुओं के बाद अब बाघ का आतंक बढ़ गया है। बाघ ने घर के बगल के गन्ने के खेत में गन्ने की पत्ती छील रहे एक ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया है। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के त्रिलोकीगौढ़ी गांव में ग्रामीण रत्तीराम 45 पुत्र गुरुचरन यादव को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण रविवार की शाम को घर के बगल में गन्ने के खेत से मवेशियों के लिए गन्ने की पत्ती लेने गया था। इस दौरान खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ के हमले में मारे गए युवक का क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद किया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर दलबल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने भीड़ को काबू में किया। घटना की सूचना के कई घंटे बाद भी वनकर्मी मौके पर नही पहुचे। वहीं घटना से लोगों में दहशत व आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें