पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के दाहिने पैर में लगी गोली, घायल : तमंचा-कारतूस, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 13, 2026
बहराइच। पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से तमंचा-कारतूस, चोरी के जेवरात व नगदी बरामद किया गया। अपराधी का जनपद बहराइच एवं अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। बीती रात्रि थाना पयागपुर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान बब्बू पुत्र रामप्रसाद निवासी बबया थाना पयागपुर के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी की चांदी के 09 पायल, 15 बिछिया एवं 14,500 रूपये नगदी बरामद हुआ। घायल अपराधी थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध 02 दर्जन से अधिक मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं। घायल अपराधी बब्बू द्वारा प्राथमिक पूछताछ में पयागपुर क्षेत्र में हाल ही में एक चोरी करना स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन