रोजगार मेले में चयनित किये गये 341 अभ्यर्थी : रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 13, 2026
बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा क्षेत्र सदर अन्तर्गत शान्ती देवी सुभाष चंद्र सुशांत पी जी कॉलेज चाकूजोत परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले के मुख्य अतिथि विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा मंचासीन अतिथियांे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने सेवायोजन पोर्टल एवं रोज़गार संगम पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 17 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए 602 प्रतिभागियों का साक्षात्कार करते 341 अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन