डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक : घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 13, 2026
बहराइच। जनपद के विभिन्न ग्रामों में संचालित पेयजल परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा एवं अनुश्रवण के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को देर शाम विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा ‘‘हर घर नल से जल’’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु पाइपलाइन बिछाने, घरेलू नल कनेक्शन (एफ.एच.टी.सी.) और ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। सड़क मरम्मत (रोड रेस्टोरेशन) कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत (रोड रेस्टोरेशन) का कार्य मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने अंतर-विभागीय समन्वय पर बल देते हुए निर्देश दिया कि भूमि विवाद और विद्युत संयोजन/आपूर्ति से जुड़ी बाधाओं का संबंधित विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन