ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

16 नवंबर को होगा आईपीएल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ : 20 से होगी नियमित पेराई

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 13, 2026

जरवलरोड, बहराइच। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड ने आगामी पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिल में 16 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि 20 नवंबर से नियमित रूप से गन्ने की पेराई शुरू होगी। इसके लिए गन्ना किसानों को पर्चियां भेजी जा रही हैं। आईपीएल चीनी मिल के महाप्रबंधक टीएस राणा ने बताया कि पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे जारी गन्ना पर्चियों के अनुसार नियमित रूप से मिल को ताजा गन्ने की आपूर्ति करें, जिससे पेराई कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रिठौढ़ा मोड़ के निकट गुरुवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने विजय पाल की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। जरवलरोड के ग्राम सपसा निवासी विजय पाल (35) पुत्र अज्ञात और नानबाबू (20) पुत्र कमल गुरुवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग रिठौढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल

जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर छतौनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12ः30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी निवासी अफरोज (28) पुत्र फूल मोहम्मद खेत देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-गोंडा मार्ग पर छतौनी मोड़ के पास वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें