ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

फखरपुर, बहराइच। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक घर पर लगे पंखे के वायर को ठीक कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मापुर इच्छापुर निवासी छोटू उम्र 18 वर्ष पुत्र संतराम रविवार सुबह पंखा चलाने के लिए घर के तार को जोड़ रहा था। घरेलू कनेक्शन की लाइन से पंखा लगाते समय अचानक उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। तहरीर मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

मोहर्रम जुलूस में तलवार लहराने वाला एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। फखरपुर पुलिस द्वारा मोहर्रम जुलूस में तलवार लहराने वाले एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते दिनों मोहर्रम जुलूस में तलवार लहराने वाले लोगों में शामिल था। थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सिरताज पुत्र मुख्तार निवासी गजाधरपुर को वीडियों पहचान के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चिरंजीवी पुत्र मनोज कुमार निवासी अघरवा को गिरफ्तार किया गया है।

तालाब में नहाते समय दो किशोरों की डूब कर मौत, परिवार में मातम का माहौल
गर्मी अधिक होने के कारण नहाने के लिए तालाब में गए थे दोनों किशोर
बौंडी, बहराइच। नहाते समय दो किशोर नदी में डूब गए। इसके पहले कि उन्हें निकाला जाता दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही किशोरों के परिवार में मातम का वातावरण व्याप्त हो गया। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढकेरवा के मजरा नत्थूपुर निवासी आयुष वर्मा 14 पुत्र कृष्णानंद वर्मा और पड़ोसी प्रतीक वर्मा 13 पुत्र गिरीश वर्मा शनिवार शाम पांच बजे रमकुंडा तालाब के पास पहुंचे। गर्मी अधिक होने पर सभी तालाब में स्नान करने लगे। तालाब में स्नान करते समय दोनों किशोर डूब गए। शोर होने पर परिवार के लोग पहुंचे। सभी ने दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रात 10 बजे दोनों किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद अस्पताल में दोनों बच्चों के परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि तालाब में स्नान करते समय डूबकर किशोरों की मौत हुई है। मालूम हो कि रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें